राजनीति

दुगड्डा बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा (Mahendra Singh Rana) का किया भव्य स्वागत

दुगडडा बाजार में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र सिंह राणा का किया भव्य स्वागत।

आज पहली बार दुगडडा बाजार पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख द्वारीखाल महैन्द्र सिंह राणा का ढोल नगाडो, फूलमालाओं एवं पटाखों से भव्य स्वागत किया।

महेन्द्र राणा के दुगडडा बाजार पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने ढोल नगाडों के साथ मोती बाजार, रामलीला बाजार, सुभाष बाजार, कमला नेहरू रोड मार्ग आदि स्थानों पर भव्य रैली निकाली।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

रैली में महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने बडी संख्या में प्रतिभाग किया। सभी कार्यकर्ताओं ने महेन्द्र सिंह राणा के भााजपा में शामिल होने पर खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि आज राणा जैसा सर्वमान्य नेता हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। हम सभी दिल से उनका पार्टी में स्वागत करते हैं। उनके आने से भारतीय जनता पार्टी को मजबूती मिलेगी। राणा द्वारा पूर्व से ही जनहित के कार्य किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

उनकी अपनी छवि पहले से ही है। प्रमुख राणा ने कहा कि मुझे भी राष्टीय पार्टी में शामिल होकर गर्व का अनुभव हो रहा है। आज भारत रत्न से अंलकृत पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर दुगडडा चैराहे में प्रमुख राणा एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्र्यापण कर उनको श्रद्वांजलि दी एवं कार्यकर्ताओं का मिष्ठाा वितरण किया।

इस अवसर पर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष भावना चैहान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन उनियाल, पूर्व सभासद संजय अग्रवाल,क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा रावत शिखर अग्रवाल, पूर्व प्रधान महिला समूह की अध्यक्षा उमा देवी, पूर्व सभासद रामेश्वरी देवी, इन्द्र राणा, रेखा देवी, प्रमोद अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, प्रीतम सिंह, देवेन्द्र अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गौरव सिंह, अमन राणा, दिव्यांशु अ्रग्रवाल, अंकुश जुयाल, योगेश्वर रावत, रजत अग्रवाल, मोहित उनियाल, भूषण अग्रवाल, गुणा खर्कवाल, जितेन्द्र खर्कवाल ममता देवी आदि बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top