Share
Tweet
Share
Email
Comments
टिहरी/इंफो उत्तराखंड
टिहरी के चंबा के बीच आगराखाल-सल्डोगी रोड पर एक बोलेरो वाहन पर भारी भरकम बोल्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार एक बोलेरो वाहन संख्या नम्बर UK 09 A, 0151 जो आगराखाल-सल्डोगी रोड पर जा रही थी, तभी पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिरने से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वहीं बताया जा रहा है, कि वाहन में तीन लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।
वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरेंद्र नगर में भर्ती किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे में वाहन चालक प्यार सिंह पुत्र चतर सिंह भंडारी (32) वर्ष, व संजय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह (19) वर्ष घायल हो गए है। जबकि वाहन चालक आगाखाल -टिहरी के रहने वाला है।
Related Items:boulder-fell-on-top-of-bolero-vehicle
