उत्तराखंड

ब्रेकिंग : वन विभाग में 22 अफसरों की जिम्मेदारी में किया बदलाव, देखें लिस्ट

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड वन विभाग में 22 रेंजर और डिप्टी रेंजर स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है, खास बात यह है कि इससे पहले इन अधिकारियों के तबादलों से जुड़ी सूची राजीव भरतरी भी जारी कर चुके थे। लेकिन शासन ने उन तबादलों की सूची को निरस्त कर दिया था।

वन विभाग में रेंजर और डिप्टी रेंजर स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। काफी लंबे समय से यह अधिकारी तबादले का इंतजार कर रहे थे।

हालांकि करीब 1 हफ्ते पहले ही हॉफ (वन मुखिया) बनने के बाद राजीव भरतरी ने भी इन अधिकारियों के तबादले किए थे। लेकिन तब कुछ चिन्हित रेंजर को फायदा दिलाने की बातें सामने आई थी। इसी को लेकर उस तबादला सूची को शासन ने निरस्त करने के आदेश दे दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल प्रेस क्लब ने दी दिवंगत सदस्य मंजूल सिंह मांजिला को श्रद्धांजलि

उधर अब विनोद सिंघल के चार्ज संभालने के बाद इन्हीं अधिकारियों की नई सूची जारी की गई है, जिसमें तमाम स्थानों में बदलाव किया गया है।

इसमें दफ्तरों में बैठे टीडीआर यानी सीधी भर्ती से आए रेंजर को संरक्षित वन क्षेत्रों की रेंज की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं डिप्टी रेंजर के क्षेत्रों को भी बदला गया है। अब डिप्टी रेंजर्स को सिविल या सोयम वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है।

हालांकि मौजूदा सूची को लेकर भी कुछ रेंजर के असमर्थ होने की बात कही जा रही है, खास बात यह भी है कि शासन के निर्देशों के क्रम में इस बार खाली स्थानों पर अधिकारियों की नियुक्ति से लेकर हाईकोर्ट के निर्देशों के क्रम में नियम अनुसार रेंजर्स को ही संरक्षित वन क्षेत्र की रेंज दिए जाने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : नहीं रहे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई!

वन विभाग में जिन वन क्षेत्राधिकारीयों के तबादले किए गए हैं, उनमें विभाग ने वन क्षेत्राधिकारी नक्षत्र लव शाह का गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी, अखिलेश भट्ट का बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वरव, लतिका उनियाल का मसूरी वन प्रभाग, नितिन पंत का नैनीताल वन प्रभाग, गोपाल दत्त जोशी का अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट, जुगल किशोर का केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग गोपेश्वर, मनोज कुमार पांडे का चकराता वन प्रभाग शामिल हैं।

त्रिलोक सिंह बोरा का पिथौरागढ़ वन प्रभाग, अजय सिंह रावत का कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग लैंसडौन, विजय सिंह नेगी का हरिद्वार वन प्रभाग एवं गोविंद सिंह पंवार का राजाजी टाइगर रिजर्व देहरादून तबादला किया गया है।

जबकि उप वन क्षेत्राधिकारियों में हरीश चंद्र सिंह गडिया का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल, शरणपाल सिंह कुंवर का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून, प्रदीप कुमार उनियाल का टिहरी डैम प्रथम नई टिहरी, हेम चंद्र नेगी का भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल, नवल किशोर कपिल का तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी,

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल प्रेस क्लब ने दी दिवंगत सदस्य मंजूल सिंह मांजिला को श्रद्धांजलि

धर्मानांद सुनाल का वन वर्धनिक पर्वतीय नैनीताल, कुलदीप सिंह का वन वर्धनिक साल क्षेत्र हल्द्वानी, दमन कुमार शर्मा नैनीताल वन प्रभाग नैनीताल, सुखदेव मुनि वन वर्धानिक पर्वतीय नैनीताल, हरिशंकर सिंह रावत भूमि संरक्षण वन प्रभाग उत्तरकाशी, दीपचंद्र सिंह मेहरा का मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन एवं ऑडिट देहरादून तबादला किया गया है। विभाग ने पहले पांच अप्रैल को इन अधिकारियों के तबादले किए थे, छह अप्रैल को इन्हें रद्द कर दिया गया था।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top