उत्तराखंड

सीआईपीएल फाऊंडेशन (CIPL Foundation) ने 50 मेधावी छात्र-छात्राओं को दिये लैपटॉप 

  • डोईवाला : 50 मेधावी छात्र छात्राओं को दिये लैपटॉप

डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। सीआईपीएल फाऊँडेशन ने उत्तराखंड बोर्ड 2023 की इंटर परीक्षा मे सर्वोच्च अंक लाने वाले देहरादून जिले मेधावी छात्र छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। शनिवार को ब्लाक सभागार मे देहरादून के विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 50 मेधावियो को लैपटॉप दिया।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार रावत ने कहा कि शिक्षा से जीवन को बदला जा सकता है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भीड से अलग पहचान बनाने के लिए परिश्रम करना पडता है। जो विद्यार्थी जीवन मे कुछ हासिल करना होता है वह चुनौतियो का डटकर सामना करते है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी : हेमंत द्विवेदी

कांग्रेस नेता गौरव चौधरी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित, भाजपा नेत्री ऊषा कोठारी, विक्रम सिह नेगी, आभा बडथवाल, मनोज नौटियाल ने कहा छात्र जीवन कुछ बनने एव बिगडने का होता है, जिसको अपने जीवन की राह पता होती है वह भटकाव से बचकर अपना लक्ष्य हासिल कर लेते है।

यह भी पढ़ें 👉  वृहद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 117 को मिली नौकरी

ग्राम प्रधान रेखा बहुगुणा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन बच्चो को प्रतियोगिताओ की दौड मे शामिल कराना है जो संसाधन की कमी की वजह से पीछे रह जाते है। आज सरकारी विद्यालयो के बच्चे भी अपनी प्रतिभा से जीवन के हर क्षेत्र मे आगे बढ रहे है।

कार्यक्रम में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र पूजा रावत विनय मनोरी, तनुजा रावत, सुहानी, आलिया अंजुम, शकीरा, प्रियंका पाठक मोहित रितिका, सीमा, अंशिका, साक्षी, सिमरन, साक्षी चौहान, मनीषा आदि को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  चूना भट्टा इलाके में मिली शिवानी की मौत की गुत्थी उलझी, विसरा रिपोर्ट का इंतजार

कार्यक्रम में गन्ना समिति डोईवाला के अध्यक्ष मनोज नौटियाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिह नेगी, चंडी प्रसाद थपलियाल, अश्वनी गुप्ता, सुमन शर्मा, रचना थपलियाल, नितिन रावत, अजय राजपूत, प्रदीप गुरूजी, कमलेश तिवारी, शबनम, मनमोहन नौटियाल, सुदेश आदि मौजूद थे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top