उत्तराखंड

सीएम हेल्पलाइन समीक्षा: DM ने UPCL अधिकारियों को लगाई फटकार।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा: डीएम ने यूपीसीएल अधिकारियों को लगाई फटकार

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की गहनता से विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने लंबित शिकायतों की संख्या और उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।

मंगवार को जिला कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि यूपीसीएल से संबंधित शिकायतों की संख्या अधिक है और कई शिकायतें लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के प्रति इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सभी लंबित शिकायतों का निस्तारण करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने के बाद ही उसे बंद किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में शिकायतों के लंबित रहने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि वे स्वयं प्रत्येक शिकायतकर्ता को फोन करें और उनकी समस्या को समझें।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

डीएम ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को प्रतिदिन लॉग इन करने और लंबित शिकायतों की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर भी नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा की जानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी शिकायतें समय पर निस्तारित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस पहल को गंभीरता से लेने और यह सुनिश्चित करने करने के निर्देश दिए कि नागरिकों को इसका लाभ मिले। इसके अलावा जिलाधिकारी ने हेल्लो बागेश्वर में भी आने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से करने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top