उत्तराखंड

Sheetlahar Alert : इस जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए 9 दिवसीय अवकाश घोषित, देखें आदेश 

ऊधम सिंह नगर/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों में शीतलहर ने कहर ढा रखा है, वहीं पहाड़ों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ऊधम सिंह नगर जिले में आंगनवाड़ी केंद्र में 9 दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है, इस संबंध में जिलाधिकारी युगल कुशोर पंत ने आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल कुशोर पंत द्वारा जारी किए गए आदेश में उत्तराखण्ड के ऊधमसिंह नगर जिले में शीतलहर के मद्देनजर दिनांक 07.01.2023 से दिनांक 15.01.2023 तक आंगनबाड़ी केंद्रों में 09 दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

अतः अवकाश अवधि में जनपद के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर 03 से 06 वर्ष तक के स्कूल पूर्व शिक्षा के बच्चों हेतु अवकाश घोषित किया जाता है।

उक्त अवकाश अवधि में क्षेत्रीय सुपरवाईजर व आंगनवाडी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं एवं मिनी आंगनवाडी कार्यकत्रियों विभागीय कार्यों तथा सूचना, एम०पी०आर०, नन्दागौरा योजना, प्रधान मंत्री मातृवन्दना योजना का यथावत सम्पादन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

उक्त अवकाश अवधि की सूचना प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र में जनसामान्य की जानकारी हेतु चस्पा की जायेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top