भाजपा में शामिल हुए आप के कर्नल अजय कोठियाल
इंफो उत्तराखंड/देहरादून
उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आम आदमी पार्टी के मुख्य चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आज भाजपा का दामन थाम लिया है।
आप के चेहरे रहे कर्नल अजय कोठियाल व पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय व उनके कार्यकर्ताओं ने आज बड़ी मात्रा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कर्नल अजय कोठियाल की सदस्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत कईं पार्टी कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें