उत्तराखंड

Big Breaking : रुड़की में कांग्रेस के प्रत्याशी ने की बीजेपी के प्रदीप बत्रा की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, ये है कारण

रुड़की/इन्फो उत्तराखंड

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को हरिद्वार की रुड़की विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा के कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि जनता की आवाज पर कांग्रेस हाईकमान ने यशपाल राणा को प्रत्याशी बनाया है। अब जनता की जिम्मेदारी है कि भारी मतों से उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा तक भेजने का काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बननी तय है। रुड़की की जनता का नेतृत्व अब ईमानदार यशपाल राणा करें, इसके लिए जनता को अपना भरपूर प्यार और समर्थन देना है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा ने कहा कि यह चुनाव भाजपा-कांग्रेस के बीच नहीं, बल्कि ईमानदारी-भ्रष्टाचार के बीच है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग उन्हें वोट दें और भ्रष्टाचारियों को हटाने का काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई

बत्रा की बढ़ाई जाए सुरक्षाः यशपाल राणा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा हिंदू-मुस्लिम का कार्ड खेलते हुए मुस्लिम क्षेत्र में खुद कर हमला करा सकते हैं और कांग्रेस पर हमले का इल्जाम लगा सकते हैं। यशपाल राणा ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बत्रा की अतिरिक्त सुरक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल : सुरक्षा कर्मियों ने पत्रकारों से की बदसलूकी, कॉलर पकड़कर की हाथापाई
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top