उत्तराखंड

डेकोरा प्रदर्शनी : दून में डेकोरा एक्सपो का शुभारंभ

दून में डेकोरा एक्सपो का शुभारंभ

देहरादून। राजधानी में निर्माण, रियल एस्टेट और वास्तुकला का डेकोरा डिजाइन एक्सपो की चार दिवसीय प्रदर्शनी का आज से शुभारंभ हो गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन कैंट विधायक सविता कपूर और संदीप सिंघल ने किया।

उद्घाटन अवसर पर एचडी उत्तराखंड जल विद्युत निगम और एचडी अनिल यादव यूपीसीएल सतपाल यादव, सत्येंद्र सैनी और डेकोरा के डायरेक्टर सौरभ सुमन मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

यहां आयोजित हो रही प्रदर्शनी 18 मार्च तक चलेगी। कंपनियों द्वारा यहां पर अलग-अलग स्टॉल लगाकर जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। कई डीलरों ने यहां पर आकर कंपनियों के बारे में जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

इस प्रदर्शनी में एक कंपनी ऐसी भी है जो खजूर के पत्ते से फर्नीचर वगैरह तैयार करती है। प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से यह कंपनी काम कर रही है।

कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि खजूर के पत्ते जब सूख जाते हैं तो इसकी परत बनाकर फर्नीचर तैयार करते हैं। इन पत्तों से बना फर्नीचर काफी मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

यह कंपनी अबू धाबी की है। इसके मैनेजर डायरेक्टर अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में हम प्रदूषण कम करने का एक प्रयास कर रहे हैं।

RSVP
Ksr: 8936983262

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top