उत्तराखंड

ब्रेकिंग : प्रतियोगी परीक्षार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने गणेश जोशी से की मुलाकात

28 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित होने वाली PCS मुख्य परीक्षा को पूर्ण जॉच तक स्थगित करने का किया अनुरोध

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

रविवार को प्रतियोगी परीक्षार्थियों के प्रतिनिधि मंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित करायी जा रही उत्तराखण्ड PCS मुख्य परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं में धांधली की आशंका के दृष्टिगत समस्त परीक्षाओं को स्थगित किये जाने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

परीक्षार्थियों द्वारा मंत्री जोशी को अवगत कराया कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग हरिद्वार द्वारा दिनांक 28 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2023 तक PCS मुख्य परीक्षा आयोजित की जा रही है। परंतु दिनांक 12 जनवरी 2023 को पटवारी/लेखपाल परीक्षा में धांधली उजागर होने, उत्तराखण्ड महिलाओं का आरक्षण संबंधी अधिनियम लागू होने एवं कतिपय अन्य तथ्य संज्ञान में आने के कारण निम्न बिन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के उपरांत ही PCS मुख्य परीक्षा व अन्य निर्धारित परीक्षाएं आयोजित की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राजधानी में बेखौफ अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त : मीनाक्षी घिल्डियाल

उन्होंने मंत्री जोशी से आग्रह किया कि राज्यहित में अभ्यर्थियों के भविष्य को देखते हुए आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी परीक्षाओं यथा पी.सी. एस. मुख्य परीक्षा-2021, वन आरक्षी, पटवारी/लेखपाल भर्ती परीक्षा व अन्य निर्धारित परीक्षाओं को तत्काल स्थगित करते हुए उक्त बिन्दुओं के आधार पर स्पष्ट जांच व कार्यवाही के उपरांत ही पूर्ण शुचिता एवं पारदर्शी पूर्ण तरीके से कोई परीक्षा आयोजित की जाय जिससे आयोग की चयन प्रक्रिया/कार्यप्रणाली पर अभ्यर्थियों का विश्वास पुनः बहाल हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू

मंत्री जोशी ने सभी परीक्षार्थियों को भरोसा दिलाया कि मामले में शीघ्र कारवाही की जाएगी। उन्होंने कहा सरकार पूरी पारदर्शी तरीके से प्रतियोगी परीक्षाएं की जा रही है। मंत्री ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री से वार्ता भी की और उन्हीं समस्या ही समाधान का अनुरोध किया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top