उत्तराखंड

बिछड़ो को अपनो से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान। 

बिछड़ो को अपनो से मिलाकर दून पुलिस ने बिखेरी मायूस चेहरों पर मुस्कान। 

ऋषिकेश। देहरादून पुलिस ने त्रिवेणीघाट क्षेत्र में अपने परिजनों से बिछड़े दो नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके परिवार के हवाले किया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

कोतवाली ऋषिकेश में विशाल यादव द्वारा दो नाबालिग बच्चों की जानकारी दी गई, जो त्रिवेणीघाट के पास घूमते पाए गए थे। यह समझते हुए कि बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गए हैं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और बच्चों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की योजनाओं में लापरवाही न बरतें अधिकारी : मंत्री जोशी

कुछ समय बाद, बच्चों के पिता महरज्जन शाह, जो भदौई, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, ने तस्वीरें देखकर थाने का रुख किया। बच्चों को देखकर पिता भावुक हो गए, और पुलिस ने दोनों बच्चों को उनके पिता के सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

बच्चों के पिता ने बताया कि वे ऋषिकेश किसी काम से आए थे और त्रिवेणीघाट के पास उनके बच्चे उनसे बिछड़ गए थे। बच्चों के सकुशल लौटने पर परिजनों ने ऋषिकेश पुलिस की सराहना की और देहरादून पुलिस का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

1. वासिफ शाह, पुत्र महरज्जन शाह, उम्र – 3 वर्ष, निवासी नथयीपुर, जिला भदौई, उ.प्र.

2. जुनैद शाह, पुत्र महरज्जन शाह, उम्र – 5 वर्ष, निवासी नथयीपुर, जिला भदौई, उ.प्र.

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top