उत्तराखंड

दून पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक, नशे और ओवर स्पीडिंग से बचने की दी सलाह

दून पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक, युवा महोत्सव में दी नशे और तेज रफ्तार से बचने की सलाह

देहरादून। आज परेड ग्राउंड में आयोजित युवा महोत्सव के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक/विशेष प्रमुख सचिव, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महोदय तथा एसएसपी देहरादून ने युवाओं के बीच पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद प्रारंभिक क्षण अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं, और पीड़ित को समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकती है।

पहले लोग पुलिस कार्यवाही के डर से पीड़ित की मदद करने में हिचकिचाते थे, पर अब समाज की सोच में बदलाव आया है और सरकार भी ऐसे मददगारों को प्रोत्साहित कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक ट्रांसकैथेटर वाल्व इंटरवेंशन सुविधा

कार्यक्रम में एसएसपी देहरादून ने युवाओं को नशे में वाहन न चलाने और वाहन की गति नियंत्रित रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छोटी सी चूक किसी युवा का जीवन छीन सकती है, जिससे परिवार और देश दोनों को अपूर्णीय क्षति होती है।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर युवा ही अपनी जान गंवाते हैं, जिनमें नशे और तेज रफ्तार प्रमुख कारण होते हैं। युवाओं को यातायात नियमों का पालन कर अपने जीवन का महत्व समझने का संदेश दिया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top