हिल न्यूज़

दु:खद : यहां गुस्सैल हाथी (angry elephant) के हमले से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून के रायपुर क्षेत्र से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां बांसवाड़ा जंगल में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत बांसवाड़ा जंगल में आज एक बुजुर्ग व्यक्ति पर गुस्सैल हाथी ने हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने रायपुर थाने को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों द्वारा मदन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया है।

थाना रायपुर प्रभारी मनमोहन नेगी ने बताया कि घटना के संबंध में वन विभाग को जानकारी दे दी गई है, वहीं शव का पंचनामा की कारवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पद और प्रतिष्ठा को छोड़, सिर्फ 'दोस्त' बनकर मिले ONGC 1982 बैच के इंजीनियर, पुरानी यादों से सराबोर हुआ पुनर्नवा रिसोर्ट

पुलिस द्वारा मृतक की पहचान (73) वर्षीय मदन सिंह निवासी बांस कॉलोनी, बालावाला के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : दु:खद : पर्वतारोही सविता कंसवाल (Savita Kanswal) की एवलांस में दबने से मौत, इसी साल मई माह में की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह

यह भी पढ़ें : बस हादसा (अपडेट) : बारातियों से भरी बस हादसे में 25 लोगों की मौत, 21 लोगों को किया रेस्क्यू, सीएम धामी ने जताया गहरा दु:ख

यह भी पढ़ें 👉  काफल फेस्टिवल 2026: देवभूमि की संस्कृति, प्रकृति और परंपराओं का भव्य संगम

यह भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा : बारातियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी 

यह भी पढ़ें : Big news : उत्तरकाशी में एवलॉन्च आने से 10 पर्वतारोहियों की मौत, 8 को निकाला सुरक्षित, 11 की अभी तलाश जारी

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top