न्यूज डेस्क –
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों व विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया गया है।
इन नेताओं को किया गया निष्कासित
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1. रामनगर से पूर्व ब्लाॅक प्रमुख संजय नेगी, 2. कालाढूंगी से संध्या डालाकोटी, 3. रुद्रप्रयाग से पूर्व विधायक मातवर सिंह कण्डारी व 4. यमुनोत्री से प्रदेश कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय डोभाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जो भी पार्टी अनुशासन की लाइन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला व शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिए हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाय।
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें