उत्तराखंड

Big Breaking : Facebook को लगा बड़ा झटका, 5 लाख लोगों ने कहा Bye। जानिए वजह

Advertisements

Facebook के दिन सही नहीं चल रहे हैं, ऐसा कहना गलत नहीं होगा। लगता है कि Facebook यूजर्स को META नाम पसंद नहीं आया है। कंपनी की तरफ से एक तिमाही रिपोर्ट जारी की गई है जिसके मुताबिक, Facebook ने 2021 की चौथी तिमाही में करीब 5 लाख लोगों ने Facebook का दामन छोड़ दिया है। कंपनी ने पिछली तिमाही के आधार पर चौथी तिमाही में आधा मिलियन ग्लोबल डेली यूजर्स को खो दिया है। कंपनी के लॉन्च से लेकर अब तक यह पहली बार है जब कंपनी के डेली एक्टिव यूजर्स (DAU) में गिरावट देखी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp और Instagram के लिए यूजर ग्रोथ भी एकदम कम रही जिसे ना के बराबर कहा जा सकता है। आंकड़ों पर गौर करें तो 17 वर्षों में पहली बार Facebook के यूजर्स में गिरावट देखने को मिली है।

META के तिमाही फाइनेंशियल रिजल्टमें बताया गया है कि कंपनी का परफॉर्मेंस एनालिस्ट उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। जहां एक तिमाही पहले कंपनी के डेली एक्टिव ग्लोबल यूजर्स की संख्या 1.930 अरब थी वो अब अब 1.929 अरब रह गई है। एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को जो सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है डेली एक्टिव यूजर्स में वो नॉर्थ अमेरिका से है। 5 लाख यूजर्स में सबसे टॉप पर नॉर्थ अमेरिका रहा। बता दें कि विज्ञापन के जरिए यहां पर सबसे ज्यादा कमाई होती है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

META के अनुसार, Apple ने प्राइवेसी पॉलिसी में जो बदलाव किए हैं उसके चलते कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर ऐड के लिए यूजर्स को टारगेट नहीं कर पा रही है। कंपनी ने यह भी बताया है कि उसे इसके बाद सबसे ज्यादा नुकसान टिकटॉक और गूगल के यूट्यूब से भी हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों के चरित्र व कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

200 अरब डॉलर का नुकसान:
दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 10.3 अरब डॉलर की कमाई की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री की बात करें तो यह एक साल पहले 28.1 अरब डॉलर से बढ़कर 33.67 अरब डॉलर हो गई थी। वहीं, प्रति शेयर हुई कमाई पर गौर किया जाए तो यह 3.88 डॉलर (साल भर पहले) से कम होकर 3.67 डॉलर पर आ गई है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो 200 अरब डॉलर यानी करीब 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top