रुड़की/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं ताजा मामला लक्सर-रुड़की मार्ग पर सोलानी पुल के पास का है जहां आज दोपहर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें हादसे में बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी 28 वर्षीय शैंटी अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ लक्सर गए थे। इसी दौरान वह अपनी बाइक पर सवार होकर लक्सर से वापस लौट रहे थे। तभी ये लोग लक्सर-रुड़की मार्ग पर सोलानी नदी पुल के पास पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे में 28 वर्षीय शैंकी, उनकी पत्नी 27 वर्षीय संगीता, 6 वर्षीय बेटा संस्कार, 7 वर्षीय बेटी सोनाक्षी और 8 वर्षीय बेटी कुमकुम घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ मौके पर लग जमा हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को 108 के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया।
वहीं, हादसे में 6 वर्षीय संस्कार की गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। बाकी सभी घायलों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। एक बाइक पर पूरा परिवार यानी 5 लोग सवार थे।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें