उत्तराखंड

दर्दनाक मौत : यहां नदी में डूबा किशोर, SDRF ने किया शव बरामद

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

देहरादून के मालदेवता से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां गहरे पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुँची। और गहरे पानी में सर्च अभियान चलाकर एक शव को बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं

पुलिस ने बताया कि आज सुबह माल देवता के शिखर फॉल में एक किशोर अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे। वहीं उसके दोस्तों ने बताया कि जैसे ही वह पानी में उतरा, और अचानक से गहरे पानी में चला गया। उनके द्वारा काफी प्रयासों के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाल पाए, जिसके बाद वह डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने की भेंट

मृतक की पहचान(16) वर्षीय रोहित पुत्र रवि रावत, विश्वनाथ एन्क्लेव मयूर विहार देहरादून के रूप में शिनाख्त हुई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top