उत्तराखंड

बड़ी खबर : ऋषिकेश में एक दारोगा के बेटे ने की खुलेआम गुंडागर्दी, पुलिस को दिखाई अपनी धौंस और जमकर की गाली- गलौज  

ऋषिकेश/ इंफो उत्तराखंड 

ऋषिकेश से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक दारोगा के बेटे ने ऋषिकेश में खुलेआम गुंडागर्दी दिखाई। वहीं दारोगा के बेटे ने तेज गति से कार चलाने पर बाइक सवार ने टोका तो दारोगा के बेटे ने उसे गाली गलौज करते हुए पुलिस को भी अपनी धौंस दिखाई, इतना ही नहीं नहीं उसके तीन साथियों (दो युवतियां) ने भी जमकर बदतमीजी की।

प्रत्यक्षदर्शी मोहित जैन ने बताया कि कोयल घाटी की ओर अनियंत्रित गति से आ रही एक कार कई लोगों से टकराते-टकराते बची। नजारा देख एक बाइक सवार ने युवक को सही तरीके से कार चलाने के लिए टोक दिया।

बस यही बात कार चला रहे युवक नागवार गुजरी को बुरी लग गई और उसने बाइक सवार युवक को गालियां देनी शुरू कर दी।

कोयल घाटी पहुंचने तक कार सवार ने कई बाइकों को भी टक्कर मारी। पीछा करने के बाद लोगों ने कार सवार को आखिरकार रोक लिया। इतना ही नहीं लोगों से खुद को घिरा देखा तो युवक ने खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस के दारोगा का बेटा बताकर रौब दिखाया।

यही नहीं युवक ने कार के आगे शीशे के पास अपने पिता की खाकी रंग की टोपी भी रखी हुई थी। यह बात सुनने के बाद लोगों का पारा चढ़ गया। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

चौराहे पर ड्यूटी कर रहे पुलिस ने भी युवकों की करतूत को देखा तो वो भी हैरत में पड़ गए। इतना ही नहीं दारोगा के बेटे के साथ उसके एक पुरुष और दो महिला दोस्त भी बदतमीजी करने से पीछे नहीं हटे। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को पकड़कर कोतवाली ले गई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top