हिल न्यूज़

लक्सर :- भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी मांगों को लेकर कस्बे में निकाला जुलूस

Advertisements

लक्सर :- भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन ने अपनी मांगों को लेकर कस्बे में निकाला जुलूस

जोनी चौधरी लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने टांडा भागमल लक्सर पुरकाजी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मरे लोगों के परिवार वालों को बीस बीस लाख रुपए का मुआवजा दिए जाने सहित अपने कई मांग को लेकर लक्सर कस्बे के रुड़की तिराहे से तहसील मुख्यालय तक जूलूस निकाला। इसके बाद उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को अपना मांग पत्र ज्ञापन सौंपा।

आपको बता दे कि भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी के नेतृत्व में अनेक पदाधिकारी सबसे पहले लक्सर कस्बे के शिव चौक पर एकत्र हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस प्रशासन पर अवैध खनन न रोकने आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने जुलूस के रूप में हरिद्वार मार्ग से होते हुए लक्सर रायसी मार्ग से लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : कांग्रेस नेत्री सोनिया आनंद पर लगे धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, वृद्ध दिव्यांग ने लगाई न्याय की गुहार

इसके बाद उन्होंने सांकेतिक धरना दिया। कहना था कि पिछले दिनों टांडा भागमल गांव में खनन वाहन से एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा जेके टायर फैक्ट्री के पास भी एक खनन से लदे ओवरलोड डंपर ने तीन युवकों को बाइक पर कुचल दिया था। उनकी भी मौत हो गई थी वही एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में बहादरपुर फाटक के पास खड़ंजाकुतुबपुर गांव के एक युवक व मुंडाखेड़ा कला के दूसरे युवक की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

उन्होंने प्रशासन से उनके परिवार वालों को बीस बीस लाख रुपये दिए जाने की मांग की। कहना था कि किसानों को उत्तर प्रदेश की तरह उत्तराखंड में भी मुफ्त बिजली दी जानी चाहिए, साथ ही एमएचपी गारंटी कानून पास किया जाना चाहिए, वही हरे पेड़ों को काटने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड RLD अध्यक्ष को लेकर विवाद गहराया, गिरफ्तारी वारंट और कुर्की आदेश के दस्तावेज वायरल, जयंत चौधरी की चुप्पी पर निगाहें

उन्होंने आवारा पशुओं के लिए भी गौशाला बनवाने, तेज अंधड़ व तूफान व बाग बगीचों में हो रहे नुकसान का मुआवजा, गेहूं की फसल का मुआवजा, वलक्सर क्षेत्र में दिन के समय भारी वाहनों को तत्काल बंद करवाए जाने की मांग की।

इसके बाद उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र शर्मा को अपना मांग युक्त ज्ञापन सौंपा। उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि अगर तत्काल उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह सड़क जाम करने को बाध्य होंगे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top