उत्तराखंड

त्याग, तपस्या, और बौद्धिक क्षमता से अग्रणी बना ब्राह्मण समाज : अंकित भट्ट

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने विचारो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अंकित भट्ट ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अंकित भट्ट ने आचार्य चाणक्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

अंकित भट्ट ने कहा की चाणक्य ने पूरी दुनिया को जो राजनीति और अर्थशास्त्र का जो ज्ञान दिया है, वो आज भी प्रेरणास्रोत है। आगे भट्ट ने कहा की ब्राह्मण समाज ने हमेशा से ही अपने त्याग, तपस्या, तेज, और बौद्धिक क्षमता के बलबूते अपने आज भी हर क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

साथ ही अंकित भट्ट ने कहा की ब्राह्मण समाज ने हमेशा से समाज को मार्गदर्शन करने का काम किया है। हमेशा से समाज में भाईचारे को बनाए रखा। लेकिन भाषण के अंत में भावुक होकर अंकित ने कहा की समाज के अन्य वर्गो से अनुरोध किया की कुछ लोग समाज के प्रतिष्ठित वर्ग को कुछ समय से भला बुरा कह रहे है जो की अनुचित है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

अंकित ने आगे कहा की हमे अपने समाज के लिए देने की भावना से काम करना चाइए लेने की भावना से नही। उन्होंने आगे कहा की समाज की समृद्ध लोग समाज के गरीब लोगो की मदद करें। अंकित भट्ट ने कहा की जल्द ही वो हर समाज के गरीब तबके के छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग क्लास की व्यवस्था करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top