उत्तराखंड

बड़ी खबर : अब इन तीन जिलों में रहेंगे स्कूल व आंगनवाड़ी केंद्र बंद (Schools closed), डीएम ने जारी किया आदेश

Advertisements

अल्मोड़ा/इंफो उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले में भारी से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 7 अक्टूबर को कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने के साथ ही अत्यंत वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया ने आदेश जारी किया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत 07 अक्टूबर को जनपद अल्मोड़ा के समस्त शासकीय, व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 01 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थानों एवं समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

नैनीताल जिले में छुट्टी 

मौसम विभाग की ओर से नैनीताल जिले में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 7 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 06 अक्टूबर को दोपहर 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर, को उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ मण्डल के कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना जताई गई है।

वहीं छात्र- छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर को देखते हुए नैनीताल जिलाधिकारी धीरज सिंह गर्ब्याल ने समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

उपयुक्त आदेश में प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल/ अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों/ कार्यालयों में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

देखें आदेश 

चंपावत जिले में स्कूलों में छुट्टी

चंपावत जिले में भारी से भारी बारिश के आसार को देखते हुए चंपावत जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने 7 अक्टूबर को कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखे गए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कही-कही अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

तो वहीं भारी बारिश के दृष्टिगत को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा चंपावत के समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

यह भी पढ़ें:Big Breaking : मौसम विभाग की चेतावनी के चलते इस जिले में कल रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद, देखें आदेश

यह भी पढ़ें:ब्रेकिंग : भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए इन दो जिलों में रहेंगे स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद (Schools closed), देखें आदेश

यह भी पढ़ें: UKsssc पेपर लीक मामला : हाकम सिंह (Hakam Singh) समेत 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 41 की हो चुकी हैं पूर्व में गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें:Politics : भाजपा ने कांग्रेस विधायक ममता राकेश की बेटी को दिया बड़ा झटका, पूर्व विधायक की बेटी करूणा कर्णपाल पर जताया भरोसा

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top