उत्तराखंड

…आप भी हो जाएं सावधान, यहां चोर बेखौफ होकर घर के ताले तोड़कर चोरी की घटनाओं को ऐसे दे रहे हैं अंजाम.. 

पौड़ी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गगवाड़ा गांव में चोरो ने बंद पड़े घर के ताले तोड़कर कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी 

पौड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े मकानों में चोरी की घटनाए धमने का नाम नहीं ले रही है। अब पौड़ी कोतवाली क्षेत्र के ल्वाली के गगवाड़ा गांव में चोरो ने  एक बंद पड़े घर का ताला तोड़ दिया। भवन स्वामी का कहना है कि चोरों ने लाखों रूपये के सोने के सामान पर हाथ साफ किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

उन्होंने  एसएसपी को शिकायती पत्र देकर जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की है। गगवाड़ा निवासी ललित नैनवाल ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वे परिवार के साथ देहरादून रहते है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

उनको फोन से जानकारी मिली की उनके घर में चोरो ने ताले तोड़ दिए है। मौके पर आकर पता चला कि चोरो ने सोने का एक नैकलेस, अंगूठी व एक जोड़ी कुंडल सहित कीमती घड़ी व नकदी पर हाथ साफ कर लिया। उन्होंने पुलिस से शीघ्र ही मामले की जांच कर मदद की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

इधर एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने मामले में पौड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को मुकदमा दर्ज करते हुए जांच करने के लिए निर्देशित किया है। जिस पर पौड़ी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने कहा कि मामले में स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top