हिल न्यूज़

Good News:- राष्ट्रीय खेलो का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियो को किया जाएगा प्रोत्साहित, मिलेंगे 1 लाख रूपये की धनराशि

  • राष्ट्रीय खेलो का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियो को किया जाएगा प्रोत्साहित, मिलेंगे 1 लाख रूपये की धनराशि
  • खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेस वार्ता से पूर्व सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग,खेल महाकुंभ की समस्त तैयारियों को पूर्ण करने के दिये निर्देश
  • खेल महाकुंभ से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा-रेखा आर्या
  • 31अक्टूबर से शुरू होंगे खेल महाकुंभ-2023 के आयोजन,राज्यपाल करेंगे महाकुंभ का शुभारंभ,खेल मंत्री ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

*देहरादून*: आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ के संबंध में जानकारी दी।खेल मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि जनवरी अंत माह तक चलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला टोल पर रोका, लक्सर में हो रही सर्वसमाज की बैठक

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। खेल महाकुंभ का शुभारंभ राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर के कुंवरपुर में आयोजित होंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में पुरुस्कार राशि पिछले साल की तुलना ने बधाई गई है।कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पहले आने वाले को राशि 300 दूसरे पर 200 और तीसरे पर 150 है।

विकासखंडपर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले, देखिए आदेश

राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ 662 न्याय पंचायतों,95 विकासखंडों ,13 जनपदों और राज्य स्तर पर 18 ग्रुपो में होंगे में होंगे जिनमे आयुवर्ग 14 से 17 बालक/बालिका की है जिसमे एथेलेटिक्स और कब्बडी शामिल है।

विकासखंड,जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ में आयु वर्ग 14,17 और 19 है।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पहली बार दिव्यांगजन की ओपन महिला-पुरुष के मध्य भी खेल आयोजित किये जा रहे हैं जिनमे की एथेलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल है।साथ ही बताया कि खेल महाकुंभ में एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, फुटबाल,जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कराटे, बॉक्सिंग, मलखम्ब, हैंडबॉल, ताइक्वांडो सहित कई अन्य खेल भी आयोजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- स्वास्थ्य विभाग में 75 चीफ फार्मासिस्टों के तबादले, देखिए आदेश

*वहीं पत्रकार वार्ता से पूर्व खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज सचिवालय में 31 अक्टूबर से शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में भी समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को खेल महाकुंभ की समस्त तैयारियां तय समय पर पूरा करने के दिशा निर्देश दिए, साथ ही सभी से आयोजन समिति की बैठक जल्द करने के भी निर्देश दिए और सभी से खेल महाकुंभ के व्यापक प्रचार प्रसार करने के भी दिशा निर्देश दिए।

इस अवसर पर निदेशक युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेन्द्र कुमार सिंह, शक्ति सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top