उत्तराखंड

अपराध : हत्या के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जोनी चौधरी हरिद्वार लक्सर प्रभारी।
9548216591

लक्सर- 21अगस्त को कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ा कला में एक समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद में ईट से जानलेवा हमला कर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।विवाद में घायल युवक की 30 अगस्त को ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई थी।

कोतवाली पुलिस के अनुसार ओमपाल धीमान पुत्र पीरुमल धीमान ने 21अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि मनोज पुत्र महेंद्र सैनी निवासी गांव मुंडा खेड़ा कला ने जान से मारने की नीयत से उसके भाई जॉनी उर्फ जनेश्वर पुत्र पीरुमल के सिर में मुंह पर ईट से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

कोतवाली पुलिस ने धारा 307, 506 भादवि के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।इस दौरान घायल जॉनी उर्फ़ जनेश्वर की ऋषिकेश एम्स में में उपचार के दौरान 30 अगस्त को मृत्यु हो गई थी। घायल की मृत्यु के बाद आरोपी पर धारा 302 व 201 बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

आरोपी मनोज सैनी सरकारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पूरी अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने एसआई अंकुर शर्मा तथा कांस्टेबल मनदीप सैनी व वीरेंद्र सिंह की टीम गठित की हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

गठित की गई टीम द्वारा पाठक प्रयास और मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी मनोज सैनी को 31 अगस्त की रात्रि को सुल्तानपुर इस्माइलपुर रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट के ईट भी बरामद की गई। बाद गिरफ्तारी आप ए मनोज सैनी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top