टिहरी/इंफो उत्तराखंड
टिहरी के देवप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक बस के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा होने से टल गया जिसमें सवार लोगों पर गंभीर चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार दोपहर का समय था जब बस ऋषिकेश से पौड़ी जा रही थी। तभी अचानक पौड़ी पहुंचने से पहले ही देवप्रयाग थाना क्षेत्रान्तर्गत पौड़ी तिराहे के पास ब्रेक फेल होने से बस सड़क पर पलट गयी। बस में क़रीब 20-22 यात्री सवार थे जिनमें से 5 यात्रियों को सामान्य चोटें आयी हैं। जिनको मौके पर ही अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घायलों के नाम विनोद कुमार पुत्र मस्तराम उम्र (41) वर्ष निवासी धनाल्ग, पोस्ट-बलड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश), बंशीलाल पुत्र मायाराम उम्र (34) वर्ष निवासी ग्राम खरसाड़ा, पोस्ट बाड़ा, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश), अंकुश पुत्र गोपाल सिंह उम्र (28) वर्ष निवासी श्रीनगर रोड पौड़ी, जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, सवीना पुत्री दिलबर सिंह उम्र (15) वर्ष निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला और सुरजी देवी उम्र (85) वर्ष निवासी ऋषिकेश छिद्रवाला बताया जा रहा है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें