उत्तराखंड

गुड़ न्यूज : एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत (Piyush Pant) का NDA में चयन

एसजीआरआर कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र
पीयूष पंत का एनडीए में चयन

देहरादून। श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग के पूर्व छात्र पीयूष पंत का चयन राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में हुआ है। पीयूष पंत ने वर्ष 2023 में 12वीं की परीक्षा श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग से 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण की है। पीयूष की उपलब्धि पर स्कूल व कर्णप्रयाग के बच्चों में हर्ष का माहौल है। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने पीयूष पंत को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  पैरावेट कार्यकर्ताओं के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का समर्थन

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य बुद्धि बल्लभ डोभाल ने जानकारी दी कि पीयूष पंत एक अनुशासित और मेधावी छात्र रहे हैं। ऐसे छात्र स्कूल के सभी बच्चों के रोल माॅडल के रूप में प्रेरणा स्वरूप बनते हैं। पीयूष के पिता विनोद पंत किसान थे जिनका वर्ष 2013 में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

पीयूष की माता बीना देवी श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग में ही आया (चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) हैं। पीयूष की एक बहन का हाल ही में आईटीबीपी में और दूसरी बहन का बीएसएफ में चयन हुआ है। माता बीना देवी बच्चों की सफलता पर गद्गद् हैं और कहती हैं कि श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल कर्णप्रयाग प्रबन्धन से उनके बच्चों को हमेशा सहयोग मिला है। अब उनके सभी बच्चे देशसेवा में सजग प्रहरी के रूप में अपना सर्वोच्च योगदान देकर अपने गुरुजनों और परिजनों का सदैव मान बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा में 18 देशों का इंटरनेशनल कॉन्क्लेव शुरू
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top