उत्तराखंड

दुःखद: उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का आकस्मिक निधन, 3 दिन का राजकीय शोक घोषित

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे चंदन राम दास का आज आकस्मिक निधन हो गया है। वहीं उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक आज मंत्री चंदन रामदास अपने गृह क्षेत्र बागेश्वर में भ्रमण पर थे, जहां भ्रमण के दौरान आज उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया, वहीं उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद उन्हें चिकित्सकों ने भी मृत घोषित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद खेल महोत्सव का सीएम धामी ने किया शुभारंभ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी ''लेजर सर्जरी'' सुविधा

जानिए कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास के बारे में

…. आपको बता दूं कि वह कद्दावर जनप्रतिनिधि के साथ ही संगठन में बेहतर तालमेल के लिए जाने जाते थे। जनता में भी उनकी लोकप्रियता थी।

चंदन राम दास का राजनीतिक करियर 1980 में शुरू हुआ। वह 1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने। इससे पूर्व एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने। 1980 से राजनीति जीवन की शुरूआत की।

यह भी पढ़ें 👉  Leave social hesitations behind! Start self-examination at the age of 20 : Dr. Joshi

2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए। 2007, 2012, 2017 और 2022 में वह लगातार चौथी बार विधायक चुने गए थे।

तीन दिन का राजकीय शोक घोषित, पढ़िए आदेश…

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top