Ad Ad
उत्तराखंड

बड़ी खबर : टिहरी में वोटिंग से पहले एक महिला को गुलदार ने बनाया निवाला। गम में डूबे गांव वालों ने नहीं किया मतदान

टिहरी/इन्फो उत्तराखंड

पहाड़ी जिला टिहरी के गजा ब्लॉक समीप पसर गांव में गुलदार ने एक ग्रामीण को अपना शिकार बनाया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। गांव के बूथ पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। मतदान बहिष्कार की सूचना पर डीएम ग्रामीण को मनाने पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें 👉  29 जून को लगेगा देहरादून में रोजगार मेला, 85 पदों पर भर्ती का अवसर

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी पड़ोस के गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया था। ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग से कई बार शिकायत के बाद भी वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिस कारण ही आज गुलदार ने गांव के वीना देवी को अपना निवाला बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को एसजीआरआर सहसपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए मतदान बहिष्कार किया और कहा कि जब तक यहां पर गुलदार को मारने के लिए शूटर तैनात नहीं किया जाता, तब तक कोई ग्रामीण मतदान नहीं करेगा। फिलहाल मौके पर टिहरी जिला अधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव पहुंच गई हैं और मनाने की कोशिश कर रही हैं। गांव में करीब 200 मतदाता हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डॉक्टरों ने बचाई महिला की जान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top