उत्तराखंड

बड़ी खबर : टिहरी पुलिस को मिले 04 हाईवे पेट्रोल वाहन। एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। देखें वीडियो…..

Advertisements
  • जनपद टिहरी पुलिस को मिले 04 हाईवे पेट्रोल वाहन।
  • एसएसपी टिहरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,
  • आकस्मिक स्थिति मे होगी त्वरित कार्यवाही।

 

टिहरी/इन्फो उत्तराखंड

पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड से जनपद पुलिस को प्राप्त 04 हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल स्कॉर्पियो वाहनों को आज दिनांक 04.02.2022 को पुलिस कार्यालय, नई टिहरी में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर उनके निर्धारित मार्गों पर रवाना किया गया।

देखें वीडियो :-

इस अवसर पर एस0एस0पी0 टिहरी द्वारा हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल के कार्यों तथा उनके निर्धारित मार्गों के बारे में पत्रकार वार्ता में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल 02 शिफ्ट में कार्य करेंगी तथा जनता की सुविधा हेतु 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

राजमार्गो/अन्य मार्गों पर किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना, अपराध तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में इन वाहनों के 24 घंटे हाईवे पर नियुक्त होने पर पुलिस के रिस्पांस टाइम में भी कमी आएगी, जिससे जनपद पुलिस के कार्यों में गुणात्मक वृद्धि होगी तथा जनता लाभान्वित होगी। साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही भी अमल मे लायी जायेगी।

जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या को लेकर वाहनों की उपलब्धता कम होने के कारण हाईवे पेट्रोल में नियुक्त 04 वाहनों में से 02 वाहन पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या संबंधी अतिरिक्त कार्य भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

इस अवसर पर जनपद के पुलिस अधिकारियों में सर्व श्री राजन सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक), महेश चंद बिंजोला (क्षेत्राधिकारी टिहरी), सुरेंद्र प्रसाद बलूनी (क्षेत्राधिकारी सदर) एवं श्रीमती अस्मिता मंमगाई (क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/यातायात) उपस्थित रहे।

हाईवे पेट्रोल/हाईवे ट्रैफिक पैट्रोल में नियुक्त वाहनों के मार्गों का विवरण:-

1:- हाईवे पेट्रोल प्रथम:- थाना मुनिकीरेती से थाना कीर्तिनगर क्षेत्र।

2:- हाईवे पेट्रोल द्वितीय:- थाना मुनिकीरेती से थाना चम्बा क्षेत्र।

3:- हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल प्रथम :- थाना कैम्पटी एवं थाना थत्यूड़ क्षेत्र।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

4:- हाईवे ट्रैफिक पेट्रोल द्वितीय:- थाना चम्बा से थाना टिहरी क्षेत्र।

 

यह भी पढ़े : सियासत : भाजपा नेता नरेश बंसल ने कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा सच सामने आने के बाद बौखला गई है कांग्रेस

 

यह भी पढ़े : Big Breaking : स्कूल खुलने के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने किया विस्तृत आदेश जारी। इन नियमों का करना होगा पालन

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : 1से 9वीं‍ तक की कक्षाओं को खोलने को लेकर हुआ नया आदेश जारी। देखें आदेश

 

यह भी पढ़े : बड़ी खबर : 14 फरवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश। मतदान के लिए लिया गया फैसला

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top