उत्तराखंड

​’तेरा मरीज है, तू ही साफ कर’: अस्पताल की क्रूरता पर महिला आयोग गंभीर, सीएमओ को दिए जांच के निर्देश

  • गर्भवती महिला से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं, चिकित्सकों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : कुसुम कण्डवाल

देहरादून। महिला अस्पताल हरिद्वार में गर्भवती महिला को भर्ती करने से मना करने और अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आने के बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल सख्त हो गई हैं। उन्होंने इस गंभीर घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मजदूर की पत्नी को प्रसव पीड़ा के दौरान महिला अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्रसूता को भर्ती करने से मना कर दिया। मजबूरी में महिला ने अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दिया। परिजनों और आशा वर्कर का कहना है कि डॉक्टरों ने न केवल मदद करने से इनकार किया बल्कि आशा वर्कर से कहा—“तेरा मरीज है, तू ही साफ कर।” इतना ही नहीं, जब आशा वर्कर ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो उसका फोन छीनने का भी प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

इस पूरे प्रकरण को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है जबकि सरकार प्रसूताओं और आमजन के लिए हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “गर्भवती महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई तय है।”

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया और तुलनात्मक दबाव बन रहे मानसिक अवसाद का मुख्य कारण : विमल रतूड़ी

उन्होंने इस घटना की जांच के लिए आयोग की सदस्य के साथ-साथ हरिद्वार के सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह और डॉ. कमल जोशी को भी निर्देश जारी किए हैं। कण्डवाल ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और जिम्मेदार स्टाफ के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय सहयोग से मजबूत होता है आपदा प्रबंधन : सुमन
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top