उत्तराखंड

सख्ती का असर : नगर निगम पर जिलाधिकारी की पैनी नजर, कूड़ा डालने पर ठेकेदार पर 1 लाख का जुर्माना

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था की कड़ी मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कूड़ा संबंधित शिकायतों पर नगर निगम अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत, राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स और नई तहसील परिसर की सफाई के लिए अनुबंधित संस्था “उड़ा” के ठेकेदार अमीर कुरैशी पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को मिल रहा किसान सम्मान निधि का लाभ : मुख्यमंत्री

जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डालने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। कूड़ा बीनने वालों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की शिकायतों पर ध्यान देते हुए, नगर निगम की टीम ने मुख्य नगर आयुक्त की मौजूदगी में पुरानी तहसील में जमा कूड़े को हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी (UPSC) में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : सीएम धामी

इसके अलावा, उप नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी के निर्देश पर कूड़ा उठान, वाहन संचालन और सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई वाहन निर्धारित संख्या से कम पाए गए और कुछ वाहन खराब स्थिति में थे, जिस पर संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  वृहद रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 117 को मिली नौकरी

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top