उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां फर्जी पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति का विरोध करने पर प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित (principal suspended)….

सच्ची बात कही थी मैंने लोगों ने सूली पर चढ़ाया मुझको, ज़हर का जाम पिलाया…. ये पंक्तियां ढामकेश्वर के प्रधानाचार्य अरविन्द नेगी पर एक दम सटीक बैठती हैं।

दरअसल इन्टर कॉलेज, ढामकेश्वर विकासखंड खिर्सू, पौड़ी गढ़वाल में वर्ष 2017 में 17 जनवरी से पीटीए शिक्षक-शिक्षिकाएँ सीमा प्रवक्ता अँग्रेजी, रेखा रावत सहायक अध्यापक व्यायाम और एक शिक्षक विपिन कुमार सहायक अध्यापक हिन्दी में नियुक्त किये गये।

वर्ष 2018 के मई माह में रेखा रावत और दिसम्बर माह में सीमा व विपिन विद्यालय छोड़ के चले गये। प्रधानाचार्य अरविन्द नेगी ने इन शिक्षकों की नियुक्तियों की जानकारी सूचना के अधिकार में माँगे जाने पर सम्बंधित को उपलब्ध करा दी, साथ ही विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक विज्ञान, जगमोहन रावत, जो कि अशासकीय विद्यालय माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामन्त्री भी हैं, की फर्जी नियुक्ति से सम्बंधित पत्रावली भी सूचना के अधिकार में सम्बंधित को उपलब्ध करा दी।

यह भी पढ़ें 👉  आह्वान: मोदी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएँ संत समाज : शिवराज सिंह चौहान

पीटीए शिक्षकों को मानदेय निर्गत करने की कट ऑफ डेट शासनादेश के अनुसार 21 दिसम्बर 2016 से पूर्व है। प्रधानाचार्य अरविंद नेगी का कहना है कि विद्यालय के तत्कालीन प्रबन्ध संचालक द्वारा विद्यालय में नियुक्त पीटीए शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाने हेतु वर्ष 2016 की एक फर्जी उपस्थिति पंजिका तैयार की गयी और उन्हें भी उस फर्जी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने हेतु दबाव बनाया गया, जिसका विरोध करने पर उनका तरह-तरह से उत्पीड़न किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

जिसमें पिछले साल प्रधानाचार्य अरविंद नेगी के इकलौते पुत्र की एक सड़क दुर्घटना में मौत होने के दौरान, जब वे पूरी तरह से सदमें में थे, उनसे अमानवीय व्यवहार करते हुये प्रबन्धक द्वारा उनका दस माह का वेतन भी रोक दिया गया। इस बीच शिक्षा विभाग द्वारा इसी वर्ष 21 जुलाई को पूर्व में वर्ष 2018 में विद्यालय छोड़ कर जा चुकी पीटीए शिक्षिकाओं में सीमा और रेखा रावत का मानदेय परिधि में आने का अनुमोदन भी विद्यालय भेजा गया, जो कि पूरी तरह फर्जी है।

विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा लगातार किये जा रहे इन ग़ैरकानूनी कृत्यों का विरोध करने पर, अब प्रधानाचार्य अरविंद नेगी पर प्रबन्धक द्वारा बेसिरपैर के आरोप लगाते हुये उन्हें निलम्बित तक कर दिया है! प्रधानाचार्य अरविंद नेगी का आरोप है कि इस साजिश में विद्यालय के सहायक अध्यापक जगमोहन रावत की महत्वपूर्ण भूमिका है, और उनपर कार्यवाही करने वाली विद्यालय की प्रबन्ध समिति का गठन माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ बनी है।

यह भी पढ़ें 👉  तोहफा : रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, रोडवेज बसों में फ़्री यात्रा

और विगत सात वर्षों से वर्तमान तक इस प्रबन्ध समिति का रेजिस्ट्रेशन भी नहीं है! जो भी हो सत्य को परेशान जरूर किया जा सकता है, मगर उसे पराजित नहीं किया जा सकता। असत्य और अन्याय के खिलाफ इस जंग में प्रधानाचार्य अरविन्द नेगी के साथ मजबूती से खड़ा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top