उत्तराखंड

उत्तराखंड बजट सत्र : बजट सत्र का दूसरा दिन, चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं पर विपक्ष ने उठाए ये सवाल

रिपोर्ट : सुशील कुमार

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने आज की रणनीति की जानकारी दी।

विपक्ष का कहना है कि आज वो चारधाम यात्रा में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर नियम 310 के तहत सवाल उठा रहे हैं।

उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन नेता प्रतिपक्ष ने विपक्ष को पूरी तरह से एकजुट बताया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से एकजुट है और कहीं पर भी किसी तरह से तालमेल की कोई कमी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

बता दें कि कल जब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गैरसैंण के मुद्दे पर सवाल उठा रहे थे तो पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने व्यवस्था का प्रश्न बताया और नेता प्रतिपक्ष को बीच में रोक दिया।

यशपाल आर्य ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आपस में तालमेल की कहीं पर कोई कमी नहीं है। आज विधानसभा सत्र के दूसरे दिन परिवहन, समाज कल्याण और पेंशन से संबंधित प्रश्न उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने मंत्रियों की तैयारी पर भी सवाल उठाए और कहा कि मंत्री पूरी तैयारी के साथ सदन में नहीं आते हैं।

वहीं, इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज वो सदन के भीतर चारधाम यात्रा का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाएंगे। जिस तरह से चारधाम यात्रा में लगातार अवस्थाएं फैल रही हैं।

यात्रियों के साथ साथ जानवरों की बेलगाम मौतें हो रही हैं, इसे लेकर आज वो सरकार से सवाल पूछेंगे और नियम 310 के तहत सदन की पूरी कार्यवाही रोककर इस पर चर्चा की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

बता दें कि मंगलवार से उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है। मंगलवार को वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 65,571.49 करोड़ रुपए का कर मुक्त बजट पेश किया।

बजट में खेती, किसानों, महिलाओं, युवाओं, वंचित वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 311.76 करोड़ की बड़ी राशि पलायन रोकने में गेमचेंजर की भूमिका निभा सकती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top