उत्तराखंड

डोईवाला : सिमलास ग्रांट में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत! अशुद्ध पेयजल से भी परेशान ग्रामीण, पढ़िए पूरी खबर..

Advertisements

डोईवाला : सिमलास ग्रांट में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत! अशुद्ध पेयजल से भी परेशान ग्रामीण, पढ़िए पूरी खबर..

रिपोर्ट, (प्रियांशु सक्सेना), डोईवाला 

Doiwala news : दूधली ग्राम पंचायत में पीने के पानी में आ रहे कीड़े। वहीं सिमलास ग्रांट में नहीं थम रहा जंगली जानवरों का आतंक। डोईवाला तहसील के अंतर्गत दूधली ग्राम पंचायत और सिमलास ग्रांट में ग्रामीणों को हो रही भारी परेशानी।

लच्छीवाला वन रेंज से लगातार जंगली जानवर गांव में घुसकर ग्रामीणों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे है। शनिवार की रात दूधली ग्राम पंचायत में घुसकर हाथी ने जमकर उधम काटा और ग्रामीण संदीप मेहता के घर की दीवार तोड़ दी।

यह भी पढ़ें 👉  सोमेश्वर की जनता मांग रही 210 करोड़ रुपये की संपत्ति का हिसाब : डॉ. अजय पाल

बता दे की आए दिन जंगली जानवर गांव में घुसकर फसलों और दीवारों को तोड़कर ग्रामीणों व किसानों का नुकसान कर रहे हैं। जानवरों के आतंक से ग्रामीण बेहद ही परेशान है। ग्रामीण भूपेंद्र ने बताया की अक्सर रात्रि में हाथी गांव में घुसकर उत्पात मचा देते है। कभी हाथियों द्वारा खेतों में लगी फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया जाता हैं तो कभी दीवारों को तोड़कर किसानों व क्षेत्रवासियों को आर्थिक क्षति हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीनवुड हिल्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव

साथ ही गुलदार का खौफ भी ग्रामीणों ने बरकरार है। लगातार दूधली ग्राम में जानवरों के बढ़ते आतंक से किसान वे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।हालात यह है कि अब रात के समय क्षेत्र के लोग घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।

पूर्व प्रधान उमेद बोरा ने बताया की ग्राम पंचायत दूधली के रेतावाला में हाथी ने संदीप मेहता के घर की दीवार तोड़ दी। कहा की वन विभाग तत्काल कारवाई करे नहीं तो ग्रामीणों की जान माल को नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

वहीं दूधली ग्राम पंचायत पर पुलिस चौकी के पास लोगों के घरों में लगे पीने पानी में कीड़े आ रहें हैं। जहां सरकार एक तरफ हर घर जल जैसी योजनाएं चला रही परंतु ग्रामीण शुद्ध पेयजल से अभी भी वंचित है। मांग की है की जल संस्थान मौके पर जाकर पेयजल नलों को चैक कर समस्या का समाधान करे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top