पौड़ी/ ऋषिकेश/ इंफो उत्तराखंड
ऋषिकेश के कुछ ही दुरी पर स्थित पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के घट्टूगाड़ क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जंगल में दो कैंप संचालकों के बीच में विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा गया कि एक ही पक्ष के चार लोगों ने एक कर्मचारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
लक्ष्मण झूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के मुताबिक घट्टूगाड़ में दो कैंपों के अलग-अलग संचालक है, जिसमें से गब्बर सिंह शिवालिक कैंप का संचालन हैं, वहीं शिवालिक कैंप के पास में एक और एकलव्य कैंप भी है, जिसका संचालक कोई और है। जिसमें आसपास में कैंप होने के चलते दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता रहता है। वहीं देर रात एकलव्य कैंप में जन्मदिन की पार्टी चल रही थी।
तभी इसी दौरान शिवालिक और एकलव्य कैंप संचालक के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। जिसमें आरोप है, कि एकलव्य कैंप के चार कर्मचारी शिवालिक कैंप में घुस आए। और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, इसी बीच एकलव्य कैंप के कर्मचारियों ने धारदार हथियार से शिवालिक कैंप के कर्मचारी यशपाल (22) निवासी माला गांव, यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल पर हमला कर दिया।
जिसमें कर्मचारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। और तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें