देहरादून/ इंफो उत्तराखंड
शिक्षा विभाग ने शासन के आदेश पर शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस संबंध में अपर सचिव दिप्ति सिंह की ओर से आदेश भी जारी किया गया था।
अपर सचिव दीप्ति सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उप शिक्षा अधिकारी सुमन अग्रवाल का तबादला पौड़ी किया गया था। लेकिन सुमन ने बताया गया कि उनकी सेवानिवृत्त निकट है। और वह अर्थराइटिस और नेत्रजनित बीमारियों से ग्रस्त हैं। जबकि उनके पति डीआरडीओ रायपुर देहरादून में कार्यरत हैं।
वहीं शासन ने उनके प्रत्यावेदन स्वीकार करते हुए संशोधित आदेश जारी किए हैं। संशोधित आदेश में उन्हें पौड़ी से दोबारा देहरादून सुगम में बुला गया है, और अब उन्हें उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला के पद पर तैनात किया गया है।
इसके अलावा बाध्य प्रतीक्षारत उप शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना को खंड शिक्षा अधिकारी, चंबा, टिहरी गढ़वाल और पल्लवी नैन को उप शिक्षा अधिकारी, सहसपुर, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा पल्लवी नैन अगले आदेशों तक उप शिक्षा अधिकारी रायपुर, देहरादून की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
सभी अधिकारियों से सात दिन के भीतर नवीन तैनाती स्थल पर पदभार ग्रहण करने को कहा गया है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें