उत्तराखंड

ब्रेकिंग/उत्तराखंड : आज बारिश-बर्फबारी के साथ चमकेगी बिजली। येलो अलर्ट जारी

Join our WhatsApp Group

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज कब बदल जाए इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मंडल के जनपदों व कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का अंदेशा जताया गया है। इससे आज प्रदेशवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में भी इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। जिसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, देहरादून में आज बादल छाये रहेंगे। साथ ही कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 13°C रहने के आसार हैं। इसके अलावा टिहरी में आज अधिकतम तापमान 8°C और न्यूनतम तापमान -2°C रहने के आसार हैं। मसूरी में आज अधिकतम तापमान 10°C और न्यूनतम तापमान 2°C रहने के आसार हैं। वहीं, नैनीताल में आज अधिकतम तापमान 15°C और न्यूनतम तापमान 6°C रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में नेशनल टेक्नो फेस्ट 'नवधारा' का शुभारम्भ, सम्मेलन में जुटीं देशभर के शिक्षा जगत की हस्तियां
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top