टिहरी/इंफो उत्तराखंड
टिहरी जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में दो कारों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इन घायलों को सीएससी देवप्रयाग लाया गया, जहां इन्हें भर्ती कराया गया, और इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना आज गुरुवार दोहपर की है, जहां श्रीनगर से चली टाटा सूमो ऋषिकेश से जा रही थी, तभी अचानक देवप्रयाग के पास टाटा सूमो के सामने से आ रही तेज रफ्तार (आई 10) कार से जोरदार टक्कर हो गई।
वहीं मौके पर पहुंचे लोगों ने कार में सवार लोगों को जैसे-तैसे कर बहार निकाला, वहीं इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों द्वारा सीएससी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया।
देवप्रयाग थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि दुर्घटना भागीराथी पुल के समीप हुई, और जिसमें कार मे सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनका इलाज सीएससी देवप्रयाग में चल रहा है।
घायलों के नाम में आशीष निवासी कीर्तिनगर, मनवीर सिंह रावत रूद्रप्रयाग और माहेश्वरी देवी निवासी रूद्रप्रयाग के रूप में पहचान हुई है।


लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें