उत्तराखंड

ब्रेकिंग(नारकोटा) : प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को धराशायी करने वाले दो अधिकारी गिरफ्तार, भेजा जेल 

रूद्रप्रयाग /इंफो उत्तराखंड

बीते दिन नरकोटा में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलटने से हुई दुर्घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को पुलिस ने आरसीसी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा के पास हुए हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अभी भी जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। और 6 लोग घायल हुए है। इस घटना के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने मौके पर जाकर मामले का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन जारी

जहां बुधवार सांय लापरवाही बरतने पर आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित अन्य लोगों के खिलाफ कोतवाली रुद्रप्रयाग में मुकदमा लिखा गया वहीं गुरुवार को पुलिस ने आरसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति प्रकाश शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश, हाल पता प्रोजेक्ट मैनेजर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग और मुकेश गुप्ता पुत्र चंद्र सेन गुप्ता निवासी विकास नगर देहरादून हाल पता ब्रिज इंजीनियर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

जिसके बाद न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि जांच में अन्य के नाम भी आएंगे तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में बजट सत्र का दूसरा दिन, प्रश्नकाल में वन्यजीव-कृषि नुकसान और कानून व्यवस्था पर घिरी सरकार
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top