उत्तराखंड

Uttarakhand police : बेसहारा का सहारा बनी खाकी, बुजुर्ग तीर्थयात्री का अंतिम संस्कार कर निभाया मानवता का धर्म

इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड पुलिस को यूंही नही मित्र पुलिस कहा जाता है, बल्कि यह मुकाम पुलिस के जवानों ने अपने मानवीय पहलू को अपनाते हुये हासिल किया है, चाहे कोविड काल, चारधाम यात्रा हो या अन्य कोई भी मुसीबत भरा समय हो, उत्तराखण्ड पुलिस के जवान हर समय जरुरमंद लोगों की सहायता के लिए अग्रसर रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला उत्तरकाशी में सामने आया है, जहां पुलिस के जवानों द्वारा मानवता का धर्म निभाते हुये पश्चिम बंगाल, हावड़ा के एक 75 वर्षीय श्रद्धालु की अचानक मृत्यु होने पर उनका कोई वारिस न होने पर अंतिम संस्कार कर उनकी पत्नी को सांत्वना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नक़्शे के बन रहे भवन को किया सील

दरअसल बीते 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल हावड़ा बेलूरमठ से अपनी पत्नी कल्पना (68 वर्ष) एवं परिचित दीपिका समोई के साथ चारधाम यात्रा पर आये 75 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु प्रदीप कुमार गंगोत्री धाम के मुख्य पडाव उत्तरकाशी में रुद्रावास आश्रम उजेली मे रुके थे, अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए का होगा अपना Dedicated Server : बंशीधर तिवारी

उनकी पत्नी एवं साथ आयी महिला काफी परेशान थे मदद की गुहार लगा रहे थे, जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पुलिस टीम के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा उनकी पत्नी को सांत्वना दी गई, उनकी पत्नी द्वारा बताया गया कि हमारा कोई वारिस/संतान नही है तथा मृत शरीर को वापस पश्चिम बंगाल ले जाने मे भी असमर्थ है।

वारिस/संतान न होने पर पुलिस द्वारा मानवता धर्म निभाते हुये सभी कागजी कार्यवाही करने के उपरान्त कल दिनांक 25.04.2023 को केदारघाट उत्तरकाशी पर हिन्दु रीति रिवाज से उनका अन्तिम/दाह संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 1 सितंबर से 'खेल महाकुंभ-2026' का आगाज

महिला श्रद्धालु द्वारा आंसू बहाकर पुलिस के जवानों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा भी इस मानवीय कार्य के लिए उत्तरकाशी पुलिस की सरहाना की गई।

पुलिस टीम-

1-श्री दिनेश कुमार -प्रभारी निरीक्षक कोतवाली
2-हे0कानि0 चन्द्रमोहन सिंह
3-हे0कानि0 गोविन्द सिंह
4-हे0कानि0 रणजीत कुमार
5-होमगार्ड गंगा राम

गुड जॉब “उत्तराखंड पुलिस” 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top