उत्तराखंड

उत्तराखंड पॉवर कॉरपोरेशन की अच्छी पहल, 2026 तक हर घर में लगाएं जाएंगे स्मार्ट मीटर

उत्तराखंड में 2026 तक हर घर में लगेंगे स्मार्ट मीटर

देहरादून।‌ उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने पूरे राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार चलता रहा, तो 2026 तक उत्तराखंड के सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए जाएंगे। इस परियोजना के तहत बिजली के उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर का लाभ मिलेगा, जिससे बिलों में पारदर्शिता आएगी और बिजली की खपत को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित

स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में आएगी पारदर्शिता

देहरादून के रेंजर मैदान में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एक स्टॉल लगाया गया है, जहां आम जनता को स्मार्ट मीटर के लाभों की जानकारी दी जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी, जीनियस इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड, पूरे उत्तराखंड में घर-घर जाकर स्मार्ट मीटर लगाएगी। परियोजना के तहत, दो वर्षों के भीतर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

सेक्शन इंजीनियर अंकित जैन ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार की परियोजना के अंतर्गत उत्तराखंड के सभी उपभोक्ताओं को यह सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा और बिल सीमित आएगा, जिससे लोगों को आर्थिक लाभ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का मिजाज : बारिश से लौटी ठिठुरन, कहीं राहत तो कहीं आफत

दो साल में पूरी होगी परियोजना

स्मार्ट मीटर लगाने की परियोजना 2026 तक पूरी हो जाएगी, जिससे उत्तराखंड के उपभोक्ता बिजली की खपत पर नजर रख सकेंगे और अधिक खर्च से बच सकेंगे।

इस अवसर पर अंकित जैन, अंतरिक्ष जैन, नीरज कोटियाल, अर्जुन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने इस परियोजना की विस्तृत जानकारी दी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top