उत्तराखंड

Big Breaking : अवैध शराब को लेकर टिहरी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी। 115 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

टिहरी /इन्फो उत्तराखंड

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत टिहरी पुलिस द्वारा श्री नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद टिहरी गढ़वाल के दिशा-निर्देशन में चुनाव प्रभावित करने वाली सामग्री यथा:- अवैध शराब, मादक पदार्थ, अवैध नगदी आदि पर सतर्क दृष्टि रखते हुए जनपद में व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 29.01.2022 की देर रात्रि थाना नरेंद्रनगर पुलिस व स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एस0ओ0जी0), जनपद टिहरी गढ़वाल की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान जाजल की तरफ से नरेंद्रनगर की ओर जा रहे पिकअप वाहन संख्या-UK14CA-2139 को आगराखाल के पास रोक कर चैक किया गया तो वाहन में 03 पेटी अवैध अंग्रेजी 8 PM बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

पुलिस टीम द्वारा वाहन के अभियुक्त चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई तो पूछताछ में अभियुक्त चालक द्वारा इसके अतिरिक्त अन्य शराब फकोट में एक खाली प्लॉट में छुपा कर रखा जाना बताया जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त चालक की निशानदेही पर फकोट में एक खाली प्लॉट से अन्य 112 पेटी कुल 115 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8pm बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दिनांक 08.01.2022 से लागू आदर्श आचार संहिता के पश्चात से टिहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 पंजीकृत अभियोगों में 22 अभियुक्तों की गिरफ्तारी करते हुए उनके कब्जे से 176 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 2 पेटी अवैध देसी शराब व 54 लीटर अवैध कच्ची शराब मिलाकर कुल 12,56,791 रुपए की अवैध शराब जब्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नर्सिंग महासंघ के पूर्व अध्यक्ष हर्ष व्यास ने नए स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

नाम पता अभियुक्त

मनोज पंत उर्फ़ मन्नू पुत्र गणपति प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 1 ढालवाला निकट पानी की टंकी थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल।

बरामदगी

115 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब 8PM ( 25 पेटी बोतल, 45 पेटी हाफ व 45 पेटी पव्वे) कीमत लगभग ₹   8,28,000/

पुलिस टीम

1:-निरीक्षक प्रदीप पंत (प्रभारी, थाना नरेंद्रनगर)
2:-निरीक्षक देवराज शर्मा (एस0ओ0जी)
2:-उप-निरीक्षक लखपत बुटोला (एस0ओ0जी0)
3:-उप-निरीक्षक मोहन सिंह नेगी (थाना नरेन्द्रनगर)
4:-हे0का0(प्रो0) योगेंद्र सिंह चौहान (एस0ओ0जी0)
4:-कां0 उबेदउल्लाह (एस0ओ0जी0)
5:-कां0 राकेश (एस0ओ0जी0)
5:-कां0राजेंद्र (थाना नरेन्द्रनगर)।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top