उत्तराखंड

Disaster : ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा, प्रशासन से काश्तकारों की तबाह हुई कृषि भूमि का आंकलन कर मनरेगा के तहत सुधारीकरण के दिए निर्देश, देखें वीडियो….

ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा,

मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए पीएमजीएसवाई व लोनिवि को JCB भेजने के दिए निर्देश 

जखोली/इंफो उत्तराखंड 

विकासखण्ड जखोली के त्यूंखर, घरड़ा, मखेत, पैंयाताल, लौंगा, सकलाना, कोट, फ्लोट, जाखाल, महेश मन्दिर मखेत मरड़ीगाड सहित कई गांवों में विगत रात्रि से मूसलाधार बारिश के कारण जहां लोगों की कृषि भूमि तबाह हो गयी है, वहीं क्षेत्र में सड़क मार्ग भी जगह जगह टूटने से आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई, जल निगम, जल संस्थान, सिंचाई, कृषि, पशु पालन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ दूरभाष पर संपर्क कर समस्याओं को हल करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने त्यूंखर, मखेत, घरड़ा, मरड़ीगाड आदि स्थानों पर सड़क मार्ग पर आये मलबा हटाने व यातायात व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

उन्होंने ने प्रशासन से काश्तकारों की तबाह हुई कृषि भूमि का आंकलन कर मनरेगा के तहत सुधारीकरण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कई तबाह संपर्क मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए पीएमजीएसवाई, लोनिवि को जेसीबी भेजने के निर्देश दिए है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top