उत्तराखंड

बड़ी खबर : गर्भवती महिला को सात किलोमीटर तक डंडे के सहारे से लाया गया सड़क तक

  • सीएचसी पहुंचने से पहले ही महिला नहीं एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म, प्राणमति गांव में नहीं पहुंची सड़क
घाट चमोली/इन्फो उत्तराखंड
सड़क सुविधा न होने का खामियाजा ग्रामीणों को आज भी झेलना पड़ रहा है। प्राणमति गांव में सड़क न होने पर रविवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को ग्रामीणों ने कंधे पर डंडी के सहारे बर्फ से फिसलन बने रास्ते पर 7 किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट से 8 किलोमीटर पहले ही वादुक बैंड पर महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राणमति गांव के राजेंद्र कुमार की पत्नी करिश्मा देवी (27) को शनिवार आज से ही प्रवास पीड़ा हो रही थी लेकिन गांव में सड़क न होने पर उन्हें सुबह का इंतजार करना पड़ा। रविवार सुबह 7:00 बजे ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल ले जाने की तैयारी की और कुर्सी को लकड़ी के डंडों पर रस्सी के सहारे बांधा और कंधे पर करीब 7 किलोमीटर तक पैदल चलकर महिला को सड़क तक पहुंचाया।
इसके बाद महिला को एंबुलेंस में ले जाया गया, लेकिन सीएचसी से करीब 8 किलोमीटर पहले ही महिला ने वादुक बैंड पर ही ही बच्चे को जन्म दे दिया। ग्रामीण महिलाओं ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। बाद में एंबुलेंस से ही जच्चा-बच्चा को सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया। सीएमओ डॉ एसपी कुड़ियाल ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  पिता के साये के बाद छूटी पढ़ाई, 'नंदा-सुनंदा' प्रोजेक्ट ने फिर लगाये पंख
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top