- पौड़ी : सुनारसारी में अज्ञात चोरों ने तीन घरों के तोड़े ताले, राजस्व पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल
पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में बंद पड़े मकानों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए खाना बनाकर खाया भी जा रहा है।
इस बार अज्ञात चोरों द्वारा विकासखंड कल्जीखाल के चोपड़ा सुनारसारी में इसी प्रकार की चोरी को अंजाम दिया गया।
जानकारी देते हुए राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि विनीता देवी पत्नी रमेश सिंह द्वारा उन्हें तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया है, कि वह अपने भाई के मकान में देखभाल करती हैं। बारिश को देखते हुए अपने ससुराल ओलना गांव गई हुई थी।
बताया कि बीते 13 जुलाई को उनके दादाजी पितांबर सिंह द्वारा गांव सुनारसारी में तीन घरों के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद वह सुनार सारी गांव आई। तब नहीं पता चला कि उनके भाई के मकान के तीन ताले टूटे हुए हैं, और घर के अंदर रखें बक्सों के भी दो ताले टूटे हुए हैं और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है।
बताया कि चोर बक्से में रखे ₹3000 और खाने का सामान भी चोरी कर ले गए, वही चोरों द्वारा घर में खाना बना कर दिखाया गया।
पटवारी ने बताया कि तहरीर में उनके घर के पास विजय सिंह सोहन सिंह भूपेंद्र सिंह का घर है तथा तीसरा घर नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, गजे सिंह तथा सुरेंद्र सिंह का है। उनके घरों तथा घरों में रखे बक्सों के ताले भी तोड़ सामान इधर-उधर बिखेरा हुआ है।
बताया कि सुरेंद्र सिंह के घर से लगभग ₹7000 की चोरी हुई है। पटवारी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें