उत्तराखंड

Video : मंदाकिनी नदी में फंसे दो युवकों के लिए उत्तराखंड पुलिस बनी देवदूत

रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड 

रुद्रप्रयाग में आज सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी में दो युवक फंस गए। ये दोनों युवक मंदाकिनी नदी का जलस्तर कम होने पर नदी को पार कर अपना आवश्यक सामान लेने के लिए गये थे।

वापस आते समय जब नदी का जलस्तर अचानक से अत्याधिक बढ़ गया तो ये दोनों युवक नदी के दूसरे किनारे पर ही फंस गए। जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दे दी।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

देखें वीडियो:-

वहीं उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक करण सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए एक किल्क में..

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर लाइफ बोया, लाइफ जैकेट व रोप के माध्यम से त्वरित रेस्क्यू कर उक्त युवकों के प्राणों की रक्षा की गई। संकट के समय मे मिली साहयता से गदगद होकर दोनों युवकों ने एसडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया गया।

युवकों की विवरण :-

  1. सागर पुत्र दरबान सिंह उम्र 26 साल रुद्रप्रयाग चोपता।
  2. सिद्धार्थ राणा पुत्र ज्योत सिंह उम्र 20 साल रुद्रप्रयाग चोपता।
यह भी पढ़ें 👉  अंकित हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में ₹50 हजार का ईनामी बदमाश ढेर

उक्त रेस्क्यू कार्य मे एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, प्रेम प्रकाश, HCUT प्रदीप, आरक्षी अरविंद सिंह, किशोर कुमार, जगदीश प्रसाद, पैरामेडिक्स अमृत रावत शामिल रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top