उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम। बारिश का अलर्ट

Advertisements

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

उत्तराखंड में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जना भी हो सकती है हालांकि कहीं-कहीं तेज हवाएं  चलने का अनुमान भी बताया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जना भी हो सकती है। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश गर्जना के साथ होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा दिन के समय कहीं-कहीं तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तराखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि, बिजली चमकने, तेज बौछार पड़ने तथा झोंकेदार हवाएं 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश गर्जन के साथ होने की संभावना भी है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 37°C तथा 26°C के लगभग रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग

 

सही साबित हुआ मौसम विभाग का पूर्वानुमानः

मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई। मौसम विभाग ने 16 मई को चारधाम वाले जिलों में बारिश की संभावना जताई थी, जो कि सही साबित हुई।

चमोली में कल देर शाम बारिश हुई जिसके बाद बद्रीनाथ धाम के यात्रियों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर, गोविंदघाट में रोका गया है। वहीं बरसात में सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने ये निर्णय लिया है, कि लामबगड़ में खचड़ा नाले में पानी बढ़ने और बलदौड़ा में पहाड़ी से पत्थर गिरने की खबरें भी मिल रही हैं। जिससे प्रशासन अलर्ट है। इसके अलावा केदारघाटी की ऊंची चोटियों पर भी बर्फबारी देखने को मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के खिलाफ सोमेश्वर में उमड़ा जनसैलाब, 210 करोड़ की संपत्ति की जांच की मांग
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top