उत्तराखंड

उत्तरकाशी से आई बड़ी दुःखद खबर, कार नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल 

  • दुःखद : उत्तरकाशी से आई बड़ी दुःखद खबर, वाहन नदी में गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल 

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी से बड़ी दुःखद खबर सामने आई है, जहां उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग- 108 के पास एक कर नदी में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  AGMFU की पहली कार्यकारिणी गठित।

जानकारी के मुताबिक एक कार आमोनी संख्या  (UK10TA-0941) जो उत्तरकाशी से भटवाड़ी की ओर जाते हुए गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग-108 पर सेंजी तथा ओंगी के बीच आर्य विहार आश्रम के पास अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  द हैरिटेज स्कूल का आईसीएसई-आईएससी में शत-प्रतिशत रिजल्ट

घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, DDMA, QRT आदि के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर 3 घायलों को निकालकर उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया।

जबकि अन्य 3 मृतकों के शवों को निकालकर रोप व बॉडी बैग की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग पर पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ये रहे धामी कैबिनेट बैठक के महत्वपूर्ण फैसले, पढ़िए एक किल्क में..

घायलों की पहचान :-

1. आदित्य रावत पुत्र रामचन्द्र, 26 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।
2. दुर्गा देवी पत्नी धर्म सिंह, 60 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।
3. रुद्रा सिंह पुत्र योगेश सिंह, 20 वर्ष, द्वारी, उत्तरकाशी।

मृतकों की पहचान :-

1. इंद्रा देवी पत्नी उत्तम सिंह, द्वारी, उत्तरकाशी।
2. कर्ण लाल, निवासी- सालंग, उत्तरकाशी
3. आशा देवी पत्नी मंगल दास, 41 वर्ष, निवासी- द्वारी, उत्तरकाशी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top