उत्तराखंड

हादसा: बिस्सू मेले से वापस लौट रही कार गहरी खाई में गिरी। दो लोगों की मौत, जबकि तीन लोग घायल

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

देहरादून के विकासनगर से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां विकासनगर के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

 

 

जानकारी के अनुसार देर शाम एक कार विकासनगर के हाजा दसोऊ मार्ग पर एक वाहन सड़क दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें पांच लोग सवार बताएं जा रहे है, सूचना पर उपनिरीक्षण नीरज सिंह मय पुलिस टीम के साथ घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोग व एसडीआरएफ, थाना पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीम रेस्क्यू चलाकर वाहन सवार लोगों को मुख्य सड़क पर लाया गया। बताया जा रहा है कि ये लोग एक बलेनो कार से बिस्सू मेले से वापस हाजा दसोऊ जा रहे थे। तभी ये घटना हो गई। घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में तीमारदारों और स्टाफ में जमकर चले लात-घूंसे

 

 

घायलों की पहचान

  1. संजय चैहान पुत्र महावीर चैहान निवासी ग्राम दसो राजस्व क्षेत्र चकराता जनपद देहरादून उम्र 3 वर्ष
  2. रणवीर सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 28 वर्ष
  3. जय सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 34 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

 

 

मृतक की पहचान

  1. प्रीतम सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी उपरोक्त 30 वर्ष
  2. बरदार सिंह पुत्र जगत सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top