उत्तराखंड

सावधान : देहरादून व बागेश्वर में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी 

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में आज मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है, वहीं देहरादून व बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, तो कुछ इलाकों में गर्जना के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: आधुनिक खेती से सुधरे पहाड़ के हालात, रिवर्स माइग्रेशन से लौटी खुशहाली

डीएम सोनिका ने भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े अफसरों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीएम ने सभी एसडीएम को हिदायत दी कि अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: पौड़ी की महक ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट में 96% अंक के साथ प्रदेश में 7वाँ स्थान
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top